Nainital-Haldwani News

गर्व के पल, हल्द्वानी की बेटी दृष्टि बनी थल सेना में लेफ्टिनेंट

Ad

हल्द्वानी: कोरोना की दहशत के बीच हल्द्वानी के लोगों को खुशी देने के लिए एक खबर सामने आ रही है। हल्द्वानी की बेटी डॉ. दृष्टि राजपाल थल सेना में लेफ्टिनेंट बन राज्य का नाम रोशन किया है। गुरुवार को पुणे में पासिंग आउट परेड का हिस्सा वह रही, जिसने एक बार फिर साबित किया की पहाड़ की बेटी दुश्मनों से सबक सिखाने का माद्दा रखती हैं। बता दें कि कोरोना वायरस के चलते पासिंग आउट परेड में इस बार बच्चों के परिजनों को आमंत्रित नहीं किया गया था।

डॉ. आयुषी ने साल 2015 में 12वीं की परीक्षा पास करने के बाद आर्म फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में एडमिशन के लिए टेस्ट दिया। पहले ही प्रयास में उन्हें सफलता मिली और उन्होंने पुणे स्थित आर्म फोर्सेज मेडिकल कॉलेज में दाखिला लिया। यहां से उन्होंने एमबीबीएस की पढ़ाई पूरी की। कोर्स पूरा करने के बाद वह सिकंदराबाद से इंटर्नशिप कर रही हैं। दृष्टि का छोटा भाई गर्वित राजपाल पंतनगर यूनिवर्सिटी से बीटेक कर रहा है।

डॉ. दृष्टि के हल्द्वानी की गणपति बिहार फेज 1 की रहने वाली हैं। उनके पिता डॉ. अतुल राजपाल का रामपुर रोड अग्रसेन भवन के समीप क्लिनिक है। डॉ. अतुल की पत्नी गुंजन राजपाल नथुवाखान में आयुष विभाग डॉक्टर हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top