Nainital-Haldwani News

अंडर 14 हिलोक्स समर कप में एमिनिटी का कब्जा, DPS रुद्रपुर को 60 रनों से हराया

Ad

हल्द्वानी: रविवार को अंडर 14 हिलोक्स समर कप के फाइनल मुकाबले में एमिनिटी क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर ने डी पी एस क्रिकेट एकेडमी रुद्रपुर 60 रनों से हराकर टूर्नामेंट का खिताब अपने नाम किया। हिमालयन क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में एमिनिटी ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 22 ओवर में 160 रन बनाए। एमिनिटी की ओर से निशांत ने 44 और मृत्युंजय ने 31 रनों की पारी खेली। डीपीएस की ओर से गेंदबाजी में आमिर और कृष्णा ने तीन विकेट हासिल किए। वहीं मोहित को दो विकेट मिले।

ADVERTISEMENTS Ad
amenity wins under-14 cup in haldwani
अंडर 14 हिलोक्स समर कप में एमिनिटी का कब्जा

लक्ष्य का पीछा करने उतरी डी पी एस की टीम 19 ओवर में 100 रन बना कर ऑल आउट हो गयी और एमिनिटी ने फाइनल मुकाबला में 60 रन से अपने नाम किया। डीपीएस की ओर से बल्लेबाजी में मानव ने 45 रन बनाये, वहीं एमिनिटी के निशांत गौतम ने 2 विकेट लिये ।मैन ऑफ द मैच निशांत रहे। फाइनल मुख्य अतिथि जिला विकास प्राधिकरण उधमसिंह नगर के सचिव पंकज उपाध्याय ,हिलोक्स ग्रुप के डायरेक्टर योगेश जोशी ,केवलानंद तिवारी रहे इस अवसर पर गिरीश मेलकानी ,मनोज पंत ,कमान सिह धामी ,विपिन सैनी ,विजय आर्या, पुनीत श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top