Nainital-Haldwani News

बनभूलपुरा मेंं चार लोगों की मौत, अलग-अलग वजह आई सामने

Ad

हल्द्वानी: बनभूलपुरा एरिया फिर से सुर्खियों में हैं। पहले इस क्षेत्र को कोरोना वायरस से बचाने के लिए सरकार ने CURFEW लगाने का फैसला किया था। यहां से कई कोरोना पॉजिटिव के केस सामने आए हैं। बनभूलपुरा क्षेत्र में पिछले 24 घंटे में चार मौत हुई। इस मामले की पूरे क्षेत्र में चर्चा हो रही है। पहले मौत के कारण सामने नहीं आए थे तो कई प्रकार की बातें सामने आ रही थी। सेक्टर मजिस्ट्रेट के आदेश के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया गया है। मृतकों की पहचान लाइन नंबर 18 समीर , शेर बानी, नबी अहमद और नफीसा के रूप में हुई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार चारों किसी ना किसी बीमारी से जूझ रहे थे। लाइन नंबर 18 निवसी समीर के दिल में छेद था। उसका इलाज चल रहा था लेकिन शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। गफूरबस्ती की रहने वाली 63 साल की शेर बानी को दिल की बीमारी थी और शनिवार को उनका निधन हो गया। तीसरा मामला भी गफूरबस्ती का ही है, 90 साल के नबी अहमद की नेचुरल death हुई। चौथा मामला लाइन नंबर 17 का है। 81 साल की नफीसा को मधुमेह और फेफड़ों का रोग था। इस सभी मामलों को गंभीरता से लिया गया और सच्चाई को सामने लाया गया। जो हालात अभी चल रहे है उससे एक भी अफवाह स्थिति को खराब कर सकती है। इसके बाद भी प्रशासन एक बार फिर से मौत के कारणों का पता लगा रहा है।

बता दें कि बनभूलपुरा क्षेत्र पिछले 10 से दिन से बंद है। पहले यह इलाका सील किया गया था लेकिन विवाद सामने आने के बाद मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने CURFEW लगाने के आदेश दे दिए। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 42 हो गई है। शनिवार को दो मामले हरिद्वार जिले से सामने आए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top