Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी में पांचवी मंजिल से गिरकर युवती की मौत,मचा हड़कंप

Ad

हल्द्वानी के सुशीला तिवारी में पांचवी मंजिल से गिरकर युवती की मौत,मचा हड़कंप

हल्द्वानीः सुशीला तिवारी अस्पताल से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां एसटीएच में भर्ती एक युवती की पांचवीं मंजिल से गिरकर मौत हो गई। तीन महिने से अस्पताल में उसका इलाज चल रहा था।

ADVERTISEMENTS Ad

बता देें कि अस्पताल की पांचवीं मंजिल स्थित जे वार्ड के बेड से गुरुवार शाम न्यूरो की मरीज उम्र 26 साल गायब हो गई। नर्सों ने इसकी जानकारी अस्पताल प्रशासन को दी। काफी खोजबीन के बाद अस्पताल ने घटना की लिखित सूचना मेडिकल पुलिस चौकी को दी। शुक्रवार सुबह अस्पताल में सफाई कर्मियों ने ऊपर से झांककर देखा तो झाड़ियों में एक युवती की लाश पड़ी थी। सूचना मिलने पर मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. चंद्र प्रकाश भैसोड़ा, एमएस डॉ. एके जोशी, सीओ शांतनु पाराशर, कोतवाल संजय कुमार और उपनिरीक्षक मनवर सिंह मौके पर पहुंचे।

युवती के दोनों हाथ और गर्दन दीवार की रगड़ से छिल गए थे। पुलिस के अनुसार युवती ने गिरते समय रोशनदान को पकड़कर बचने की कोशिश की होगी। पुलिस की पूछताछ से पता चला कि उसे काशीपुर स्थित एलबी भट्ट अस्पताल से 14 मार्च को 108 एंबुलेंस से एसटीएच लाया गया था। उसे पहले एच वार्ड में रखा था लेकिन कोरोना के मरीजों के आने के वजह से युवती को जे वार्ड में भर्ती किया गया था। उसका इलाज न्यूरो सर्जन डॉ. नरेंद्र कर रहे थे। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top