Nainital-Haldwani News

भीमताल ग्राफिक एरा के छात्र ने पिता की रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की आत्महत्या

Ad

नैनीताल के नौकुचियाताल में एक घटना ने सभी को हैरान कर दिया। 22 साल के छात्र ने खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है। छात्र की पहचना वैभव के रूप में हुई है। युवक ने अपने कमरे में पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर लेकर गया और जीवनलीला समाप्त कर दी। गोली की आवाज से पूरा घर गूंज गया। आवाज सुनते ही परिजन कमरे की तरफ दौड़े और उनके पैरों तले जमीन ही खिसक गई। युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया था। हालांकि परिजन उसे अस्पताल ले गए जहां डॉक्टरों छात्र को मृत घोषित कर दिया। मृतक मूल रूप से उत्तर प्रदेश के इटावा के मौनपुरी रहने वाला था। छात्र अपने परिवार के साथ बीते 15 साल से नौकुचियाताल में रह रहा था। पुलिस के मुताबिक, छात्र के पिता गेस्ट हाउस चलाते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। छात्र की मौत संदिग्ध परिस्थितियों में हुई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है। युवक वैभव शर्मा भीमताल ग्राफिक एरा में बीटेक का छात्र था। वह दो भाइयों में बड़ा था। खबर के मुताबिक वैभव ने गुरुवार रात को परिवार वालों के साथ खाना खाया था। इसके बाद वो सोने के लिए अपने कमरे में चले गया। परिजनों के मुताबिक, सुबह 3 बजे उसने अपने पिता की लाइसेंसी रिवॉल्वर से खुद को गोली मारकर खुदकुशी कर ली। पुलिस पूरे मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। एसओ कैलाश जोशी ने बताया कि मौत को संदिग्ध माना गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top