Nainital-Haldwani News

नैनीताल जिले में नहीं रुक रहा है तेंदुए का आतंक, महिला पर किया हमला

हल्द्वानी:ग्रामीणों की लापरवाही,तेंदुआ पिंजरे के पास आया तो शोर मचाकर भगा दिया

हल्द्वानी: नैनीताल जिले में तेंदुए का आतंक जारी है। जिले के कई हिस्सों में तेंदुआ लोगों पर अटैक कर रहा है। ग्रामीण इलाकों में लोग घर से बाहर निकलने में डरे हुए हैं। अब तक गुलदार दो लोगों को मौत के घाट उतार चुका है। हल्द्वानी में गुलदार बार-बार दिखाई दे रहा है। वन विभाग की टीम गुलदार को पकड़ने का लगातार प्रयास कर रही है और इसके लिए पिंजरा भी लगाया गया है। गुलदार ने एक अन्य स्थान पर महिला पर अटैक किया।

रामनगर के टेड़ा गांव में खेत में एक महिला काम कर रही थी और इसी दौरान महिला पर तेंदुए ने हमला कर दिया। महिला और ग्रामीणों ने शोर मचाया तो तेंदुए जंगल की ओर भाग गया। इसके बाद ग्रामीणों ने वन विभाग की सूचना दी। वहीं महिला का सरकारी हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है।

जानकारी के मुताबिक सुनीता देवी (35) पत्नी कृपाल सिंह टेढ़ा गांव देर शाम करीब साढ़े छह बजे खेत में काम कर रही थी और पीछे से गुलदार ने हमला कर दिया। महिला ने शोर मचाया तो आसपास के ग्रामीण एकत्र हो गए। शोर सुनकर तेंदुआ जंगल की ओर चला गया। परिजनों ने वन विभाग के अधिकारियों को घटना की जानकारी दी। परिजन घायल महिला को तत्काल सरकारी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां उनका इलाज चल रहा है। कोसी रेंज के रेंजर आनंद रावत ने बताया कि घटना के बाद टेढ़ा गांव के आसपास वन कर्मियों की गश्त बढ़ा दी गई है और ग्रामीणों को सतर्क रहने और तेंदुए के आने पर सूचना देने के लिए कहा है।

इस मामले के अलावा तेंदुए से जुड़ा एक अन्य मामला भी सामने आ रहा है। मल्ला चौफला वार्ड 37 में स्थित वृद्धा आश्रम के पास भी तीन दिन से तेंदुआ दिखाई देने की बात सामने आई है। ग्रामीणों ने इस बारे में वन विभाग की टीम को जानकारी दे दी है। गुलदार की मूवमेंट पता करने के लिए वनकर्मी क्षेत्र में गश्त कर रहे हैं।

To Top