Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:फीस भुगतान पर शिक्षा विभाग के फैसले की शिक्षा प्रकोष्ठ ने की जमकर तारीफ

Ad

हल्द्वानी:फीस भुगतान पर शिक्षा विभाग के फैसले की शिक्षा प्रकोष्ठ ने की जमकर तारीफ

हल्द्वानी: देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के नव गठित शिक्षा प्रकोष्ठ ने 22 जून शिक्षा सचिव (उत्तराखंड) के प्राइवेट विद्यालयों के फीस भुगतान को लेकर जारी निर्देशों के अवलोकन पश्चात शिक्षा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक विकल बवाड़ी एवं प्रदेश सहयोजक अभिषेक मित्तल ने इस आदेश को विद्यायल तथा अभिभावकों के मध्य एक मजबूत गठबंधन को अग्रसारित करने वाला बताया। उनका कहना कि उत्तराखंड हाई कोर्ट ने अपनी विगत सुनवाई में कुवंर जपिंदर सिंह तथा आकाश यादव की जनहित याचिका जो नो स्कूल, नो फिस की मांग करती थी। तथा इसके प्रत्युत्तर में दाखिल की गयी सभी याचिकाएं खारिज करते हुए शिक्षा सचिव उत्तराखंड को नए सिरे से प्राइवेट विद्यालयों तथा अभिभावकों के हितों को मध्यनजर रखते हुए एक ऐसा आदेश पारित करने के निर्देश दिए थे जो की दोनों के हितों को पूर्ण करते हों।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश संयोजक विकल बवाड़ी एवं प्रदेश संयोजक अभिषेक मित्तल ने शिक्षा सचिव को सर्वप्रथम प्राइवेट विद्यालयों तथा अभिभावकों के मध्य संचार व्यवस्था को दोबारा शुरू करने की अनुमति प्रदान करने पर धन्यवाद अदा किया। नए आदेश में शिक्षा सचिव महोदय ने अभिभावकों को अपनी समस्या अपने विद्यालय प्रबंधन के समक्ष रखने को कहकर विद्यालय परिवार के दो अभिन्न स्तम्भों को एक साथ खड़ा कर दिया है जो की निश्चित रूप में विद्यार्थियों के हित में होगा।

देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ने शिक्षा प्रकोष्ठ सभी प्राइवेट विद्यालयों से अपील करता है की फीस संबंधी किसी भी अभिभावक की परेशानी को यह ध्यान में रखते हुए की वह भी विद्यालय परिवार का ही एक सदस्य है और जिस तरह परिवार अपनी सभी सदस्यों के हित में कार्य करता है उसी तरह अभिभावक की समस्या का निस्तारण करें । हम सभी को यह याद रखना चाहिए की कोविड-19 की विषम परिस्थितियों में हम सभी चाहे एक कश्ती के सवार ना सही परन्तु एक ही तूफान में फंसे हैं। जिस तरह प्राइवेट विद्यालय अपनी अभिभावकों का ध्यान रखने के लिए संकल्पित हैं।

उसी तरह देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल शिक्षा प्रकोष्ठ अभिभावकों से भी अपील करता है की वह भी अपनी विद्यालय परिवार के अन्य सदस्यों शिक्षकगढ़, कर्मचारीगण, प्रबंधन के हितों का भी ख्याल रखें क्योंकि वह भी आप पर ही निर्भर हैं। आपके बच्चे कोरोना की वजह से भले ही विद्यालयों से दूर हैं किन्तु तकनीक के माध्यम से आज विद्यालय ऑनलाइन कक्षाओं के रूप में आपके घरों तक स्वयं पहुंचे हैं। अतः हाथ को हाथ के सिद्धांत पर चलते हुए एक दूसरे का सहारा बन कर ही इस कोरोना नाम के तूफान को हराया जा सकता है।

इस मौके पर देवभूमि व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर, श्री साईं पब्लिक स्कूल से अनुराग पांडे, द मास्टर्स पब्लिक स्कूल से चंदन रैकवाल, विजडम पब्लिक स्कूल से नवीन पोखरिया, दून स्कॉलर्स से खगेन्द्र भट्ट, ग्रेट मिशन से प्रसून श्रीवास्तव, शाइनिंग स्टार से डी. ऐस. नेगी, अमर मेमोरियल से मनदीप खन्ना, दून कान्वेंट से हेमंत शाह, वुडब्रिज से विनय कैर, अमरजीत सिंह, बी. सी. पांडेय. के. भट्ट, रवि जोशी, परमजीत सिंह, राजेन्द्र महरा आदि उपस्थित रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top