Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ शिक्षा अधिकारी

Ad

नैनीतालः राज्य में बीते कुछ समय स् भ्रष्टाचार और रिश्वतखोरी के मामलों में इजाफा हुआ है। ऐसा ही एक और मामला अल्मोड़ा से सामने आ रहा है। जहां हल्द्वानी विजिलेंस की टीम ने मुख्य शिक्षा अधिकारी को 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा। आरोपी मुख्य शिक्षा अधिकारी का नाम जगमोहन सोनी है। वो मिड-डे मील में गड़बड़ी के मामले को निपटाने के लिए 15 हजार की रिश्वत लेते पकड़ा गया।

बता दें कि अल्मोड़ा के ताड़ीखेत ब्लॉक में स्थित राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सौनी में तैनात शिक्षक ने आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी। शिक्षक नंदन सिंह परिहार का कहना है कि कुछ समय पहले उनकी तैनाती ताकुला ब्लॉक के डोनी हाईस्कूल में थी। तब सीईओ जगमोहन सोनी ने मिड डे मील भोजन में गड़बड़ी के आरोप में बिल वाउचर को लेकर उनसे स्पष्टीकरण मांगा था। शिक्षक ने बताया कि उसने सीईओ के नियमानुसार कार्य किया। इसी मामले के निस्तारण को लेकर सीईओ उनसे 20 हजार रुपये मांग रहा था। इसकी शिकायत शिक्षक ने हल्द्वानी विजिलेंस टीम से की। गोपनीय जांच में शिकायत सही पाई गई।

बुधवार को विजिलेंस की टीम ने सीईओ को 15 हजार की रिश्वत लेते धर दबोचा। टीम ने आरोपी के सरकारी आवास की तलाशी भी ली, जहां से 1,93,200 रुपये नगद बरामद किए गए। आरोपी सीइओ से बंद कमरे में कड़ी पूछताछ की जा रही है। उससे बरामद नगदी को लेकर जानकरी मांगी जा रही है। आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top