Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: काला बाजारी रोकने के लिए SSP ने मांगा जनता का साथ, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

Ad

हल्द्वानी: काला बाजारी रोकने के लिए SSP ने मांगा जनता का साथ, हेल्पलाइन नंबर जारी किया

हल्द्वानी: नैनीताल पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की समस्या का हल खोजने और इस मुश्किल के वक्त में लोगों का फायदा उठाने वालों को सबक सिखाने जनता का सहयोग मांगा है। नैनीताल पुलिस ने कोरोना महामारी के दौरान लोगों की समस्या को मद्देनजर रखते हुए हेल्पलाइन नंबर 05946221538 जारी किया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस की ओर से कहा गया है कि उक्त नंबर पर यदि किसी भी व्यक्ति के द्वारा कालाबाजारी, ओवर रेटिंग, एंबुलेंस के ओवर रेट से संबंधित कोई भी जानकारी मिलती है तो तत्काल उपरोक्त जारी हेल्प लाइन नंबर पर सूचना उपलब्ध कराए। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जायेगी। इसके अतिरिक्त किसी भी व्यक्ति को इस कोरोना महामारी काल के दौरान दवाइयां, भोजन, ऑक्सीजन,प्लाज्मा आदि की आवश्यकता होने पर भी आप जनपद नैनीताल पुलिस के उपरोक्त जारी हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर आवश्यकता का सामान को प्राप्त कर सकते हैं।

बता दें कि हल्द्वानी में स्वास्थ्य विभाग स्थानीय प्रशासन और पुलिस विभाग ने संयुक्त रूप से छापेमारी कर नीलकंठ हॉस्पिटल के पास से एक मेडिकल स्टोर में छापा मारते हुए कोविड-19 में प्रयोग में लाए जाने वाले उपकरण और संबंधित दवाइयों को 3 -4 गुने दाम में बेचने की शिकायत को सही पाया, छापेमारी में मेडिकल स्टोर से कुछ नशीले प्रतिबंधित दवाइयां भी ड्रग इंस्पेक्टर सहित छापेमारी टीम को मिली इस दौरान पुलिस ने वहां मौजूद मेडिकल स्टोर संचालक और एक कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। साथ ही मेडिकल स्टोर को सील कर दिया है 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top