Nainital-Haldwani News

नैनीताल रोड पर भीषण हादसा, हाईटेंशन तार की चपेट में आया साइकिल पर जा रहा युवक

Ad

हल्द्वानी: नैनीताल रोड में शुक्रवार को एक भीषण हादसा हो गया। काम पर निकले एक युवक 11000 केवी का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। युवक की मौके पर ही मौत हो गई। वह हादसे के वक्त साइकिल में था। सूचना मिलते ही तुरंत पुलिस मौके पर पहुंची लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की छानबीन शुरू कर दी है। मृतक की पहचान दमुवाढुंगा निवासी कमल रावत निवासी के रूप में हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

वह शहर के एक निजी हॉस्पिटल में नौकरी करता था और शुक्रवार को ड्यूटी जा रहा था। बृजलाल हॉस्पिटल के पास 11000 केवी वोल्टेज की हाईटेंशन लाइन का तार टूटकर गिरी थी और वह उसकी चपेट में आकर वह बुरी तरह झुलस गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना के बाद से लोगों में बिजली विभाग के खिलाफ रोष है। वह हादसे के लिए बिजली विभाग को जिम्मेदार बता रहे है।अचानक हुआ यह हादसा इतना भयंकर था कि आसपास देखने वालों की रूह कांप गई। इस हादसे का वीडियो लोगों ने सोशल मीडिया पर शेयर किया है और इस घटना पर दुख जताया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top