Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पति ने हथियार से पत्नी पर किया वार, फिर काट दी अपनी गर्दन, मौत

हल्द्वानी: घरेलू हिंसा पल भर में घर को बर्बाद कर सकती है। पति-पत्नी का झगड़ा इतने बड़े हादसे में तब्दील हो जाएगा किसी ने सोचा नहीं था। घटना दमुआढूंगा क्षेत्र की है, जहां पति पत्नी के साथ मारपीट कर रहा था। उसने पत्नी को घायल कर दिया था।

पड़ोस के लोगों ने बीच-बचाव किया तो उसने खुद चाकू से अपना गला काट दिया। इस वारदात ने पूरे शहर में सनसनी मचा दी है। घटना स्थल पर मौजूद लोगों ने यह नजारा देखा तो उसने पैरों तले जमीन खिसक गई। घायल पति को रामपुर रोड स्थित सुशीला तिवारी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है लेकिन उसकी मौत हो गई।

खबर के अनुसार दमुवाढूंगा निवासी प्रेम सिंह गैड़ा का पत्नी कमला देवी के साथ पिछले दिनों से अनबन चल रही थी। प्रेम शराब के नशे में पत्नी के साथ मारपीट करता था। रोजाना विवाद होता देख पत्नी कमला सोमवार शाम शिवमंदिर स्थित अपने मायके आ गई। यह बात प्रेम को अच्छी नहीं लगी तो वह मंगलवार को शराब के नशे में अपने ससुराल पहुंच गया। जहां उसने अपनी पत्नी के साथ मारपीट की।

उसके पास चाकू था और वह उससे पत्नी पर वार कर रहा था। अपना बचाव करते हुए पत्नी घायल भी हो गई। इस बीच मौके पर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया तो प्रेम ने दूसरा चाकू जेब से निकालकर कर अपना गला रेत दिया। इसके बाद प्रेम सिंह जमीन में गिर गया। मौके पर मौजूद लोगोंं ने उसे 108 की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां उसका उपचार के दौरा उसकी मौत हो गई। प्रेम सिंह और कमला की एक आठ साल की बेटी है।

To Top