Nainital-Haldwani News

सैलानियों के लिए खुले नैनीताल के द्वार, डीएम सविन बंसल ने नियम लागू किया

Ad

हल्द्वानी: दूसरे राज्यों से नैनीताल घूमने आने वाले पर्यटकों के लिए खुश खबरी है। अब उन्हें क्वारंटाइन नहीं किया जाएगा। इस बारे में नैनीताल जिले के डीएम सविन बंसल ने जानकारी दी। शासन के निर्देशो में क्रम में डीएम सविन बंसल ने निर्देश जारी किये की यदि पर्यटकों द्वारा जनपद में में आगमन के 72 घटें के भीतर आईसीएमआर द्वारा प्रमाणित प्रयोगशाला से आरटी-पीसीआर की जांच कराई गई है तथा उनके पास जांच में कोविड -19 संक्रमण मुक्त होने की रिर्पोट है तो उन्हें क्वारंटाइन नही किया जायेगा तथा अपने गतव्य तक जाने दिया जायेगा।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम बंसल ने कहा कि यदि पर्यटक न्यूनतम 07(सात) दिन की अवधि के लिए जनपद में आते हैं तो किसी होटल में 07 दिन का आरक्षण का प्रमाण देता है तो उन्हें क्वारंटाइन नही किया जायेगा। उन्होंने पर्यटको का जनपद की सीमा पर जांच चैकियां में स्मार्ट सिटी वैब पोर्टल पर पंजीयन तथा कोविड जांच रिपोर्ट (नगेटिव) अथवा न्यूनतम 07 दिन का होटल में आरक्षण का प्रमाण पत्र अनिवार्य रूप से जांच करने के निर्देश दिये, जांच के उपरान्त भी जनपद में पर्यटकों को प्रवेश करने दिया जाये।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top