Nainital-Haldwani News

फिट रहेगा इंडिया तो हिट रहेगा इंडिया,स्वतंत्रता दिवस पर प्रतियोगिता का आयोजन

Ad

हल्द्वानी: स्वतंत्रता दिवस के मौके में केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा फिट इंडिया के तहत नेहरू युवा केंद्र नैनीताल के नेतृत्व में सौरभ शर्मा द्वारा एवं प्रकाश बिष्ट के द्वारा दौलतपुर चौराहे से सुंदरपुर कैनाल रोड तक दौड़ के आयोजन किया। जिसमें क्षेत्र व क्षेत्र से बाहर के युवाओं ने प्रतिभाग किया। दौड़ का शुभारंभ देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के शिक्षा प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक एवं वेंडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विकल बवाडी व क्षेत्र पंचायत सदस्य धन्नू रैक्कवाल ने संयुक्त रूप से किया। विशिष्ट अतिथि सामाजिक कार्यकर्ता सूरज सम्मल ,भाष्कर रैक्कवाल, तपिश बडौला आदि रहे। कार्यक्रम में सहयोग देने वाले साथी सतीश आर्य, सौरभ सनवाल, नीरज पलडिया हर्षित पलडिया आदि ने सहयोग दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के शिक्षा प्रकोष्ट के प्रदेश संयोजक एवं वेंडी पब्लिक स्कूल के प्रबंधक विकल बवाडी ने कहा कि इस तरह की गतिविधियों में बने रहने से मानसिक मजबूती मिलती है। स्वास्थ्य रहकर हमारी सोच बेहतर दिशा की ओर जाती हैं। उन्होंने प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी को धन्यवाद किया और भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top