Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नगर निगम चुनाव:भाजपा के मेयर प्रत्याशी जोगिंदर रौतेला ने किया नामांकन

Ad

हल्द्वानी: निकाय चुनाव के लिए आज नामाकंन का आखिरी दिन है। चुनाव में उतर रहे उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी पेश करने के लिए नामांकन कराया। हल्द्वानी नगर निगम चुनाव के मेयर प्रत्याशी के लिए भाजपा के  जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने नामांकन कराया।

ADVERTISEMENTS Ad

भाजपा के सैकड़ो कार्यकर्ता एसडीएम कोर्ट परिसर में नामांकन रैली में पहुंचे। इस मौके पर प्रभारी मंत्री यशपाल आर्य, सांसद भगत सिंह कोशियारी, विधायक बंशीधर भगत भी मौजूद रहे। भाजपा  मेयर प्रत्याशी  जोगिंदर पाल सिंह रौतेला पर कांग्रेस पहले दिन से भ्रष्टाचार के आरोप लगा रही है। उन्होंने इन आरोपों को खारिज किया। उन्होंने कहा कि जनता का आर्शीवाद उनके साथ है और वो जीत के लिए पूरी तरह से आश्वस्त हैं। नामांकन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने खूब नारे-बाजी की। दिल्ली में नरेंद्र भाई हल्द्वानी में जोगेन्दर भाई के नारे सुनाई दिए।

bjp mayor candidate / jogindra pal singh rautela /haldwanilive

बता दें कि मेयर पद के लिए भाजपा ने जोगिंदर पाल सिंह रौतेला पर एक बार फिर भरोसा दिखाया है। पिछले नगर निगम चुनावों में भी जोगिंदर पाल सिंह रौतेला ने बाजी मारी थी। वहीं साल 2017 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस की इंदिरा हृदयेश को कड़ी टक्कर दी थी जिससे उनका पार्टी में कद बड़ा।

कांग्रेस ने मेयर सीट के लिए नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बेटे सुमित हृदयेश को अपना उम्मीदवार चुना है। सूची जारी होने के बाद पार्टी के कई कार्यकर्ता निराश हुए थे और कुछ बड़े चहरों के निर्दलीय चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही थी। लेकिन नामांकन से पहले टीम कांग्रेस ने सभी निराश कार्यकर्ताओं को मना लिया है और पूरे दमखम के साथ चुनाव में उतरने की रणनीति बनाई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top