Nainital-Haldwani News

दोगांव के जंगलों में पर्यटकों को मिली नई सौगात,जंगल फेएस्टा की नई ब्रांच खुली

Ad

हल्द्वानी: शारदीय नवरात्र के पावन पर्व पर जंगल फेएस्टा होटल एवं रेट्रो की नई ब्रांच दोगांव में खुल गई है। रविवार को रेट्रो का हल्द्वानी के महापौर डॉ, जोगिंदर पाल सिंह रौतेला किया। जंगल फिएस्टा रेट्रो ने अपनी यूनिक लुक के वजह से हल्द्वानी में जगह बनाई । कुछ ही सालों में बाहर के क्षेत्रों के लोगों को भी इसका परिचय हो गया है। इस क्रम में आगें बढ़ते हुए रेस्ट्रो के प्रबंधक ने दोगांव में भी जंगल फिएस्टा की दूसरी ब्रांच खोलने का फैसला किया।

दोगांव नैनीताल पहुंचने का मुख्य मार्ग है और रेस्ट्रो की विश्वसनीयता को देखते हुए कहा जा सकता है कि उनके लिए यह एक सौगात है। इसके अलावा पर्यटकों को ध्यान में रखते हुए जंगल फिएस्टा की दोगांव यूनिट में होटल की सुविधा दी जा रही है। होटल एवं रेस्ट्रो में घूमने के लिए काफी खुला स्थान है, जहां पर पर्यटक खूबसूरत नजारे का लुफ्त उठा सकते हैं। घने जंगलों को बीच में बसा दोगांव अब जंगल फिएस्टा के माध्यम से पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करेगा।

बता दें कि जंगल फिएस्टा पूरी तरह से जंगल थीम पर आधारित है। इस वजह से जंगल फिएस्टा ने अपनी एक अलग पहचान स्थापित की हुई है। जंगल फिएस्टा लोगों के जुबां पर रहता है इस वजह से रेट्रो की बुकिंग हर वक्त फुल रहती है। जंगल फिएस्टा के संचालक मोहन रावत का कहना है कि हमारी कोशिश रहती है कि यहां पर पहुंचने वाला हर व्यक्ति सुविधा का लाभ ले। भागदौड़ भरे जीवन में इंसान अपने परिवार के साथ काफी कम वक्त बिता पाता है। ऐसे में जंगल फिएस्टा की कोशिश रहती है कि उनके वक्त को यादगार बनाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top