Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार निवासी युवक की नाइजीरिया में मौत

Ad

हल्द्वानी गौलापार के रहने वाले एक युवक की नाइजीरिया में संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। वह एक लोहा फैक्ट्री में था। इस बारे में जानकारी मिलने के बाद परिवार व क्षेत्र में कोहराम मच गया है। इस मुश्किल घड़ी में परिवार ने सांसद अजय भट्ट और लालकुआं विधायक नवीन दुम्का से मिलकर शव को भारत लाने की गुहार लगाई है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक गौलापार के पूर्वी मानपुर दौलतपुर निवासी कमल मटियाली पुत्र श्याम सिंह मटियाली फरवरी में भारत से नाइजीरिया नौकरी के लिए गए था। वहां उसकी नौकरी एक भारतीय लोहा फैक्ट्री में थी। कमल का बड़ा भाई सुरेश मटियाली भी पहले से उसी फैक्ट्री में काम करता है। बुधवार कमल के पिता शाम श्याम सिंह मटियाली को नाइजीरिया से एक कॉल आई और कमल की मौत की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि शव का पोस्टमार्टम होना बाकी है। इसके बाद शव लाने की प्रक्रिया शुरू हो पाएगी और उसके लिए उन्हें एंबेसी से बात करनी होगी।

परिवार अपने बेटे का शव भारत वापस लाना चाहता है। इसके लिए पिता श्याम सिंह ने लालकुआं विधायक नवीन दुम्का और उसके बाद सांसद अजय भट्ट से मुलाकात की है। संसद भट्ट ने तत्काल विदेश मंत्रालय से बात की और जानकारी दी है। उन्होंने विदेश मंत्रालय को पत्र भेजकर शव स्वदेश लाने का अनुरोध किया है। इस खबर के सामने आने के बाद परिवार में कोहराम मच गया है। बताया जा रहा है कि कमल शादीशुदा है और उसकी पत्नी गर्भवती बताई जा रही हैं। पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल पोस्टमार्टम रिपॉर्ट का इंतजार किया जा रहा है ताकि मौत का कारण पता चल सकें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top