Nainital-Haldwani News

लॉकडाउन में भी चल रहा है नॉलेज जंक्शन, बच्चों की पढ़ाई नहीं हुई प्रभावित

Ad

हल्द्वानी:करीब एक महीने से लॉकडाउन लगा हुआ है। तमाम स्कूल, कोचिंग और कॉलेज बंद हैं। बच्चों की पढ़ाई के लिए इंटरनेट की मदद ली जा रही है। शहर में कई स्कूलों ने इसकी शुरुआत की है और इंटरनेट के जरिए पढ़ाई कराई जा रही है। कुछ कोचिंग भी डिजिटल लर्निंग शुरू हो गई है। नवाबी रोड स्थित नॉलेज जंक्शन भी लिस्ट में शामिल है।

यह संस्थान अंग्रेजी की तैयारी के लिए पूरे जिले में विख्यात है। बच्चों की पढ़ाई को किसी भी प्रकार का नुकसान ना हो उसके लिए कुछ नॉलेज जंक्शन अच्छे कदम उठाए गए। इस बारे में प्रबंधक सौरभ उप्रेती ने बताया कि सबसे पहले हमने विद्यार्थियों को whatsapp से पढ़ाना शुरू किया। इसके बाद जूम एप से बच्चे को वीडियो वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पढ़ाया जा रहा था लेकिन इस एप की सुरक्षा को लेकर सवाल उठ रहे थे तो JITSI APP के जरिए क्लास जारी रखी।उन्होंने डिजिटल तकनीक की तारीफ की, जिसने लॉकडाउन में बच्चों की पढ़ाई को नुकसान नहीं होने दिया है।

कॉम्पिटिशन की तैयारी करने वाले पूरे साल परिश्रम करते हैं और अचानक ऐसा हो जाए तो पूरी तैयारी बेकार हो सकती है। भले ही परीक्षाओं की तिथियों में बदलाव होने के कयास लगाए जा रहे हो लेकिन बच्चों को अपने रूटीन को बरकरार रखना होगा और मैं मानता हूं कि ये ही सबसे बड़ी चुनौती उनके सामने हैं।

उन्होंने बताया कि केजे संस्थान पढ़ाई के लिए वक्त निर्धारित किया गया है और उसी वक्त पर इंटरनेट पर बच्चों को पढ़ाया जाता है। उनका कहना है कि हमारा मकसद केवल बच्चों को ये बताना है कि आपको लॉकडाउन में नॉर्मल तरीके से ही रियेक्ट करना है और पढ़ाई के संतुलन को बनाए रखना है। केजे द्वारा संचालित सभी कोर्स की फीस औसतन है। मौजूदा हालात को देखते हुए उन्हें कोर्स के हिसाब से तीन भागों में बांटा गया है।किसी भी प्रकार की जानकारी के लिए +91 99172 58311 पर संपर्क कर सकते हैं। जो बच्चा हमसे नहीं भी जुड़ा है वो हमारे यूट्यूब चैनल की मदद ले सकता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top