Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने गटका तेजाब

Ad

हल्द्वानी में प्रेमिका की शादी तय होने पर प्रेमी ने गटका तेजाब

हल्द्वानीः शहर से एक घटना सामने आई है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। जहां प्रेमिका की शादी दूसरे युवक से तय होने के वजह से प्रेमी ने तेजाब पी लिया। घटना के तुरंत बाद परिवारवालों ने युवक को बेस अस्पताल में भर्ती कराया। पुलिस का कहना है कि प्रेमिका भी दूसरे युवक से शादी करने के लिए तैयार नही है।

ADVERTISEMENTS Ad

बनभूलपुरा थानाध्यक्ष सुशील कुमार का कहना है कि जवाहर नगर निवासी एक युवक का पड़ोस में रहने वाली युवती के साथ पांच साल से प्रेम प्रसंग चल रहा है। और दोनों शादी करने के लिए भी तैयार थे। लेकिन युवती के परिवार ने उसकी शादी कहीं और तय कर दी। शादी तय होने की बात युवती ने अपने प्रेमी को बताई। और उससे ये भी कहा की अगर उसकी शादी दूसरे युवक से हुई तो वो जहर खा लेगी। यह सुनकर युवक काफी परेशान हो गया और उसने तेजाब पी लिया। घटना के बाद परिवारवालों ने युवक को बेस अस्पताल भर्ती करवाया। जहां युवक की हातल गंभीर बनी हुई है।

पुलिस ने पीड़ित युवक का बयान लिया है। पूछताछ में युवती ने पुलिस को बताया कि वो दूसरे युवक से शादी नही करना चाहती। मामले में पुलिस ने युवती के परिवारवालों को समझाकर हिदायत दी है कि युवती पर उसकी मर्जी के खिलाफ शादी का दवाब बनाने पर और भी परेशानी बढ़ सकती है। पुलिस का कहना है कि युवती के परिवारवाले मान गए हैं।

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी को अपनी बेटी पर गर्व,हैल्थ एड फैमिली वेलफेयर मंत्रालय में बनी ASO

यह भी पढ़ेंः नैनीताल: कोरोना संदिग्ध की जांच रिपोर्ट आने तक उन्हें ISOLATION में रखा जाए!

यह भी पढ़ेंः जिले में खुलेंगे बैंकट हॉल,लेकिन शादी वाले घर को इन नियमों का करना होगा पालन

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड में बस का किराया फ्लाइट से ज्यादा महंगा

ADVERTISEMENTS Ad
To Top