Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी नाजिम हत्याकांड खुलासा, प्रेमिका ने ही करवाई हत्या, यह थी वजह…

Ad

हल्द्वानीः गुरुवार को चंदादेवी के पास गोलीमारकर युवक की हत्या का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस के अनुसार प्रेमिका ने कबूल किया है कि प्रेमी के शादी कर लेने से खफा होकर उसने हत्या कराई।

बता दें कि इंदिरानगर वार्ड-33 निवासी 31 साल के नाजिम खान पुत्र रियासत खान पटेल चौक पर लेडीज कपड़े और दवा बेचने का काम करता था। गुरुवार सुबह वह घर से दुकान खोलने के लिए स्कूटी से निकला था। इसके बाद करीब पौने चार बजे उसके बड़े भाई वाजिद उर्फ ‘राजू’ को एक महिला ने फोन कर सूचना दी कि नाजिम का एक्सीडेंट हो गया है और उसे अस्पताल लाया जा रहा है। महिला बड़ी मस्जिद के पास रहती है। पहले तो महिला ने हमलावर को पहचानने से इनकार किया। और बताया कि वह बोलेरो से नाजिम को अस्पताल लाई थी। लेकिन पुलिस की कड़ी पूछताछ में वह टूट गई और सारा सच उगल दिया।

पुलिस की पूछताछ में प्रेमिका ने बताया कि नाजिम ने उससे शादी का वादा किया था। लेकिन वादा तोड़कर उसने 27 नवंबर में फौजिया से शादी कर ली और उसकी तरफ ध्यान नहीं देता था। इसी वजह से उसने नाजिम की हत्या करवाई। पुलिस प्रेमिका की पूछताछ के आधार पर हत्यारों की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top