Nainital-Haldwani News

चंपावत की ममता की आवाज ने देवभूमि को बनाया अपना मुरीद, जरूर सुने ये गाना

Ad

हल्द्वानी: शनिवार को रामपुर रोड स्थित शाकुंतलम बैंकट हॉल में गोयल डिजाइनिंग वर्ल्ड, नटराज इवेंट और  इंफेक्ट एडवरटाइजिंग के बैनर तले “गीत गाता” चल चैरिटी शो आयोजन किया गया। यह इवेंट पद्मश्री श्री रविन्द्र जैन की याद में आयोजन किया गया और इसे गौलापार स्थित नैब के बच्चों को समर्पित किया गया।मुख्य अतिथि के रूप में मेयर नगर निगम डॉ जोगिंद्र पाल सिंह रौतेला पहुंचे।

ADVERTISEMENTS Ad

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/248277289456851/

बता दें कि 3 फरवरी को सिंथिया स्कूल में चैरिटी शो में प्रस्तुति के लिए ऑडिशन लिया गया था। ऑडिशन में चयन हुए प्रतिभागियों को 16, 17, 23 और 24 फरवरी को रिहर्सल करवाई गई।गीत गाता चल चैरिटी शो मे जज की भूमिका प्रभाकर जोशी अजय प्रसाद और नीरज सनवाल ने निभाई. गीत गाता चल कार्यक्रम का संचालन डॉक्टर प्रदीप उपाध्याय और दीपिका जोशी द्वारा किया गया। इस मौके पर चैरिटी शो के आयोजकों ने नैब को सहायता के लिए ₹41000 का चेक भेट किया।

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/549388325567960/

बच्चों ने दिखाया अपनी गायकी का दम

इस शो में प्रतिभाग कर रहे बच्चों ने अपनी आवाज से लोगों का दिल जीत लिया। एक बार फिर चंपवात की ममता की आवाज लोगों को भा गई। बता दें कि ऑडिशन में ममता की आवाज से प्रसन्न होकर बॉलीवुड प्रोड्यूसर लक्की बिष्ट ( डारेक्टर लक्की कमांडो फिल्म्स प्रोडक्शन ) और डिंपल पांडे ( डायरेक्टर काश्वी फिल्म्स एंड प्रोडक्शन) ने उन्हें अपनी अगली फिल्म में गाने का मौका दिया है। वहीं ममता गीत गाता चल के सीनियर ग्रुप में प्रथम स्थान पर रही। इसके अलावा जूनियर विंग में भावेश पांडे ने सभी दर्शकों का दिल जीत लिया और उस वर्ग में वह प्रथम स्थान पर रहे।  

https://www.facebook.com/onlinehaldwanilive/videos/2050790468547640/

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top