Nainital-Haldwani News

ईमानदारी को सलाम, हल्द्वानी बाजार में मिला कीमती IPHONE वापस लौटाया

Ad

हल्द्वानी: हमारा समाज बदल रहा है। समाज में ऐसे लोग भी हैं जो अपने काम से युवाओं को प्रेरित करना चाहते हैं। ऐसा काम करने का माद्दा रखते जो इंसानियत को एक नया आयाम दें। ऐसा ही कुछ हुआ हल्द्वानी में… गुरुवार को अनुराग भंडारी निवासी बी-3 पाली प्लैक्स बाजपुर ऊधम सिंह नगर को ओके होटल हल्द्वानी के पास एक मोबाइल आईफोन 6 गिरा हुआ मिला। अनुराग भंडारी द्वारा तत्काल पुलिस मोबाइल ऐप हल्द्वानी में आकर कांस्टेबल आनंद, महिला कॉन्स्टेबल पिंकी के पास मोबाइल के सही मालिक को देने हेतु सुपुर्द किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

मोबाइल ऐप पुलिस कर्मचारी द्वारा तत्काल मोबाइल के मालिक के मोबाइल नंबर के माध्यम से पता किया गया तो मोबाइल शुभम पुत्र जीवन सिंह निवासी हीरा नगर कमलुवांगांजा हल्द्वानी का होना पाया गया। जिन्हें मोबाइल ऐप कर्मचारियों द्वारा तत्काल बुलाकर प्रमोद पाठक (पी0आर0ओ0) वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल महोदय के द्वारा शुभम पुत्र जीवन सिंह के मोबाइल को उनके सुपुर्द किया गया। अनुराग भंडारी द्वारा ईमानदारी का परिचय दिया गया तथा शुभम ने पुलिस एवं अनुराग भंडारी का हृदय से धन्यवाद देते हुए प्रशंसा की गई।

ऐसा पहली बार नहीं हुआ है। शहर में पुलिस और जनता की जुंगलबंदी ने कई लोगों का नुकसान होने से बचाया है। हल्द्वानी लाइव डॉट कॉम की टीम ऐसा काम करने को वालों को बधाई और शुभकामनाएं देती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top