Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में दो दिन का पूर्ण लॉकडाउन, आदेश जारी, कुछ नियम देंगे आपको राहत

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य के 4 जिलों में लगातार दूसरी बार लॉकडाउन लगाया गया। शनिवार और रविवार को देहरादून, नैनीताल , ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार में लॉकडाउन रहेगा। लॉकडाउन जारी रखने के पक्ष में सभी जिले के डीएम थे और उसके बाद ही सरकार की ओर से यह फैसला लिया गया है। नैनीताल जिले में भी लॉकडाउन के संबंध में आदेश जारी हो गए गया है। प्रशासन की ओर से कहा गया है कि कोरोना वायरस के खतरे को देखते हुए सहयोग करें।

ADVERTISEMENTS Ad

हल्द्वानी ( नैनीताल जिला) में शनिवार और रविवार दो दिन आवश्यक सेवाएं, औद्योगिक इकाइयां, कृषि और निर्माण गतिविधियां, शराब की दुकानें, होटल चालू रहेंगे। आम लोग और उनके वाहनों का संचालन, राष्ट्रीय और राजमार्गों पर सामान की आवाजाही रहेगी। चार जिलों में लागू दो दिनी पूर्ण लॉकडाउन से बसों, ट्रेन या हवाईजहाज से आने वाले यात्रियों को छूट रहेगी। अन्य राज्यों से किसी भी यात्रा सेवा के जरिये उत्तराखंड आने वाले सभी व्यक्तियों के लिए स्मार्ट सिटी वेबपोर्टल पर यात्रा से पहले पंजीकरण कराना की व्यवस्था पहले की तरह ही रहेगी। बता दें कि शनिवार और रविवार को पूर्ण लॉकडाउन जारी है और तब तक प्रतिदिन 1500 से ज्यादा लोग राज्य में नहीं आ सकेंगे। 

उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। जिस तरह की गति उन्होंने बनाई हुई है उससे साफल है कि राज्य में जल्द कोरोना वायरस का आंकड़ा 6000 पार हो जाएगा। अचानक बढ़े मामलो को देखते हुए राज्य के विभिन्न हिस्सों में लॉकडाउन लगने का सिलसिला शुरू हो गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top