Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में इन निमयों के साथ कल से सुबह 7 से सांय 7 बजे तक खुलेगा बाजार

Ad

मुख्य सचिव एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के आदेशों के क्रम में जनपद में अवस्थित समस्त व्यवसायिक व वाणिज्यिक प्रतिष्ठान प्रातः 7 बजे से सांय 7 बजे तक अपनी सेवाएं देंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में डीएम सविन बंसल ने सभी व्यवसायिक व वाणिज्यिक संस्थान प्रात 7 बजे से सांय 7 बजे तक खोलने के निर्देश जारी किये। उन्होंने कहा कि पूर्व मे निर्गत दिशा निर्देश यथावत रहेंगे। यानी पहले की तरह ही कोचिंग सेंटर्स, स्कूल, जिम, मॉल, सिनेमा हॉल , स्विमिंग आदि बंद रहेंगे।

इसके अलावा मास्क अनिवार्य रूप से पहनने के निर्देश दिये। इसके अलावा सामाजिक दूरी के नियम के साथ कोई ढील स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारियों को आदेशों का कडाई से अनुपालन कराने के निर्देश भी दिये।

बता दें कि इससे पहले बाजार सुबह 7 बजे से शाम 4 बजे तक खुलता था। लॉकडाउन एक से लॉकडाउन फोर के बीच बाजार खोलने के समय में कई बदलाव किए गए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top