Nainital-Haldwani News

एक बार फिर इंसानियत शर्मसार,हल्द्वानी की किशोरी के साथ किच्छा में दुष्कर्म

Ad

एक बार फिर इंसानियत शर्मसार,हल्द्वानी की किशोरी के साथ किच्छा में दुष्कर्म

हल्द्वानीः हल्द्वानी से इंसानियत का शर्मसार करने वाला सामने आया है। बनभूलपुरा निवासी एक युवक पर पुलिस ने किशोरी संग दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस युवक की तलाश कर रही है। आरोपित ने डरा-धमकाकर किशोरी संग दुष्कर्म किया।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि जवाहर नगर गौला गेट निवासी महिला ने पुलिस को सौंपी तहरी में कहा कि 8 अगस्त को दोपहर चार बजे उसकी 15 साल की बेटी सामान लेने के लिए मोहल्ले की एक दुकान पर गई थी। काफी देर तक बेटी घर नहीं लौटी तो परिवारवाले घबरा गए। काफी खोजबीन करने पर पता चला कि राजपुरा निवासी एक युवक बेटी को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया। इसके बाद महिला युवक के घर पहुंची। जहां उसने पुलिस में मुकदमा दर्ज कराने की बात कही।

महिला का कहना है कि 10 अगस्त को युवक की मां उसकी बेटी को घर छोड़ गई। घर आने के बाद किशोरी गुमसुम सी रहने लगी। जब परिवारवालों ने उससे बात की तो उनके होश उड़ गए। किशोरी ने बताया कि आरोपित उसे किच्छा में रहने वाली अपनी बहन के घर ले गया। जहां 9 अगस्त को आरोपित ने डरा-धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म किया । वहीं, थानाध्यक्ष बनभूलपुरा सुशील कुमार का कहना है कि आरोपित के खिलाफ धारा 363, 366, 376, पाक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top