Nainital-Haldwani News

इंतजार खत्म, कल खत्म होगी मिस्टर एंड मिस कुमाऊं नेक्स्ट टॉप मॉडल 2019 की तलाश

Ad

हल्द्वानी:मॉडलिंग में अपना करियर बनाने की राह पर कार्य कर रहे कुमाऊं के युवाओं के लिए एक सुनहरा मौका है। कर्मा प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले मिस्टर एंड मिस कुमाऊं नेकस्ट टॉप मॉडल 2019 इवेंट का फिनाले 16 जुलाई को रॉयल विनसर होटल में तीन बजे आयोजित हो रहा है। इस फिनाले में अविल गुप्ता ( लव स्कूल सीजन 3) पहुंच रहे हैं। इस इवेंट के माध्यम ने कुमाऊं के मैदानी व पहाड़ी क्षेत्रों में मॉडलिंग की दिशा में भविष्य स्थापित करने की कोशिश कर रहे युवाओं को मंच दिया गया।  मिस्टर एंड मिस कुमाऊं नेकस्ट टॉप मॉडल 2019 का ऑडिशन राज्य भर के दर्जनों क्षेत्रों में आयोजित किया गया, जहां से युवाओं का चयन किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

कर्मा प्रोडक्शन हाउस की MD हेमा मॉर्या के अनुसार उनके इवेंट का मकसद केवल युवाओं को मंच देना है।वे मानती हैं कि कुमाऊं से मुंबई तक का सफर मुश्किल जरूर है लेकिन नामुमकिन नहीं। राज्य में प्रतिभा की कमी नहीं है । मॉडलिंग और फिल्म जगत में नाम कमाने वाले स्टार्स ने भी छोटे स्तर से ही शुरुआत की है। हर मंच एक नया चैलेंज और अवसर लेकर आता है।जिसमें समाज के सदस्यों के लिए एक निश्चित संदेश हो। फिनाले की अधिक जानकारी के लिए 8476955445,7466058240,8006009022 पर कॉल कर सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top