Nainital-Haldwani News

नैनीताल पुलिस ने रिकवर किए 14 लाख से ज्यादा के स्मार्टफोन, दूसरे राज्यों में मिली थी लोकेशन

Ad

हल्द्वानी: जिले की क्राइम पुलिस को एक बार फिर बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने करीब 120 खोए हुए फोन बरामद किए हैं जिनकी रिपोर्ट मिली थी। इन मोबाइल की कीमत 14 लाख से अधिक है। मोबाइल वापस मिलने के बाद लोग काफी खुश नजर आए और उन्होंने पुलिस का धन्यवाद किया। बुधवार को एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी ने बताया कि नैनीताल पुलिस टीम ने उत्तर प्रदेश, पंजाब और बिहार से सभी मोबाइल बरामद किए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल प्रीति प्रियदर्शिनी ने जनता के मोबाइल खोने और चोरी होने की लिखित शिकायतों को गम्भीरता से लिया था। इन पर त्वरित कार्यवाही करने हेतु साईबर क्राइम सेल (मोबाइल ऐप)को प्रभावी किया गया है। साइबर क्राइम सेल (मोबाइल ऐप) नैनीताल को देवेन्द्र पींचा पुलिस अधीक्षक यातायात/ अपराध एवं कानून व्यवस्था व डॉ. जगदीश चन्द्र अपर पुलिस अधीक्षक, नगर हल्द्वानी के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी हल्द्वानी के पर्यवेक्षण मे सुधीर कुमार प्रभारी निरीक्षक साइबर क्राइम सेल (मोबाइल ऐप) के नेतृत्व में शिकायतकर्ता के प्रार्थना पत्रो के आधार पर माह फरवरी से माह मार्च 2021 तक के कुल गुमशुदा 517 प्रार्थना पत्रों के मोबाइलों के आईएमईआई को एसओजी द्वारा सर्विलांस में लगाया गया जिसमे से 130 आईएमईआई का प्रचलन में होना पाया गया जिस आधार पर साइबर सेल मोबाइल एप टीम में नियुक्त उक्त कर्मचारियों द्वारा प्रदेश के अतिरिक्त राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, पंजाब से कुल 120 विभिन्न कम्पनियों के निम्नांकित मोबाइल फोन को जिनकी कीमत लगभग 1,440,000/- चौदह लाख चालीस हजार रुपये के मोबाइल फोन को रिकवर किया गया।

रिकवर मोबाइलों का विवरण मोबाइल कम्पनी/मोबाइलों की संख्या/ मोबाइलों की लगभग कीमत


1- सैमसंग- 20- 295000/-
2- ओप्पो -26 -298000/-
3- विवो – 27 – 260000/-
4- रियलमी-16 – 232000/-
5- रैडमी – 15 – 190000/-
6- वन प्लस – 01- 45000/-
7- लावा- 03 – 10000/-
8- ओनर – 02- 20000/-
9- नोकिया – 03- 40000/-
10- टैक्नो- 02- 20000/-
11- इनटैक्स – 01- 10000/-
12- लैनेवो- 01- 10000/-
13- एसस- 02- 10000/-
14- जियो- 01- 1500/-

कुल 120- 14,40,000/-

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top