Nainital-Haldwani News

रुद्रपुरः नवजात बच्ची को स्टेशन पर छोड़कर भागा पिता, लोगों ने नाम रखा उजाला

Ad

रुद्रपुरः रुद्रपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां 26 जनवरी की रात एक आदमी अपनी नवजात बच्ची को रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। बच्ची को सही समय रहते मदद मिल गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया।


बता दें कि रविवार रात रानीखेत एक्सप्रेस काठगोदाम से दिल्ली जा रही थी। इसी बीच ट्रेन में सवार एक आदमी के पास एक युवक नवजात बच्ची को लेकर आया। युवक ने कहा कि मैं अपनी सीट देख रहा हूं, तब तक बच्ची को पकड़ लो। व्यक्ति ने जैसे ही बच्ची को गोद में लिया, युवक चलती ट्रेन से कूदकर भाग गया। इसके बाद व्यक्ति ने ट्रेन की चेन खींची और तुरंत रेलवे पुलिस को इसकी सूचना दी। इसके बाद नवजात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। ठीक होने पर उसे देखभाल के लिए किसी संस्था के सुपुर्द किया जाएगा। वहीं पुलिस बच्ची को छोड़ कर भागने वाले युवक की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top