Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में शनिवार और रविवार को लॉकडाउन नहीं, आदेश जारी, नियम जरूर पढ़ें

Ad

रेड जोन में क्या रहेंगे नैनीताल जिले में नियम, डीएम बंसल ने दूर किया जनता का संशय

हल्द्वानी: ईद और रक्षाबंधन से पहले जनता और व्यापारियों के लिए राहत भरी खबर सामने आ रही है। शनिवार और रविवार को नैनीताल जिले में लॉकडाउन नहीं होगा। कोविड के नियमों का पालन करते हुए लोग बाजार से खरीदी कर सकते हैं। लॉकडाउन व्यवस्था रद्द होने के संबंध में डीएम सविन बंसल ने आदेश जारी कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

डीएम सविन बंसल ने बताया कि प्रदेश के चार जनपदों में शासन द्वारा शनिवार एवं रविवार को लॉकडाउन किया जा रहा था।त्योहारोें को दृष्टिगत रखते हुये शासन स्तर से निर्णय लिया गया है कि 01 अगस्त (शनिवार) तथा 02 अगस्त (रविवार) को जनपद मे लॉकडाउन नही रहेगा, सम्बन्धित दिवसो मे लाकडाउन प्रभावी नही रहेगा। उन्होने कहा कि बाहरी प्रदेशों से आने वाले लोगों की चैकिंग यथावत जारी रहेगी।

डीएम बंसल ने आमजन तथा विक्रेताओं से अपील की है कि कोरोना संक्रमण को देखते हुये खरीददारी एवं ब्रिकी के दौरान सामाजिक दूरी तथा मास्क का अनुपालन सुनिश्चित करेंगे। उन्होने कहा कि अनावश्यक बाहर ना घूमें न बाजार जाएं केवल आवश्यक कार्यो एवं त्योहारी खरीददारी के लिए ही घर से बाहर निकलें, घरों मे रहें और सुरक्षित रहें। शनिवार एवं रविवार को तालाबन्दी ना किये जाने सम्बन्धी आदेश सचिव आपदा प्रबन्धन एवं पुनर्वास शैलेश बगौली ने प्रदेश के सभी जिलाधिकारियों का जारी करते हुये निर्देश दिये है कि इसका अनुपालन सुनिश्चित कराया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top