Nainital-Haldwani News

वॉकवे मॉल की गंदगी और प्रदूषण से परेशान दंपत्ति ने प्रशासन से की शिकायत

Ad

नैनीताल रोड स्थित वॉक-वे मॉल की गंदगी और प्रदूषण से परेशान एक दंपत्ति ने जिला प्रशासन ,नगर निगम और प्रदूषण विभाग से शिकायत की है। इस मामले को गंभीरता से देखते हुए प्रदूषण विभाग ने वॉक वे मॉल प्रबंधन को नोटिस भेजकर मामले में जबाब तलब किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के अनुसार टेड़ी पुलिया स्थित वॉक-वे मॉल के पीछे का हिस्से पर हरीश कुमार पंत का घर है। हरीश पंत के साथ उनकी पत्नी गौरी रहती हैं। वो पिछले 20 साल से वहां पर रह रहे हैं। हरीश पंत बैंक से मैनेजर पद से रिटायर हैं। शिकायत के बाद उन्होंने बताया कि मॉल के निर्माण के बाद उनके परिवार को काफी परेशानी हो रही है। मॉल में चलने वाले जरनेटर से प्रदूषण और शोर होता है। इसके साथ ही उनके घर के ठीक पीछे मॉल प्रबंधन ने कूड़ाघर बना दिया है।उन्होंने बताया कि इससे पहले भी उन्होंने इसकी शिकायत वह जिला प्रशासन और पुलिस से कर चुके हैं। इसके बाद कुछ दिन हालत ठीक रहते हैं लेकिन फिर से मॉल प्रबंधन मनमानी शुरू कर देता है।


छींकते हुए यूरिन कि समस्या,देखिए साहस होम्योपैथिक वीडियो टिप्स

हरीश पंत ने एक बार फिर से उन्होंने जिला प्रशासन, प्रदूषण नियंत्रण और नगर निगम से शिकायत की है। क्षेत्रीय प्रदूषण नियंत्रण अधिकारी डॉ. डीके जोशी ने बताया कि गंदगी और प्रदूषण के मामले में नोटिस भेजा दिया गया है। वहीं नगर निगम के नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनोज कांडपाल ने कहा कि उन्हें शिकायत मिली है। इसके बाद मौका के निरीक्षण किया गया है, जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

फोटो सौजन्य-Uttarakhand – मिट्टी की खुशबू

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top