Nainital-Haldwani News

देहरादून से आने वाले यात्री हल्द्वानी रेलवे स्टेशन पर नहीं उतर सकते हैं

Ad

कोरोना वायरस से बचाव हेतु नैनीताल डिले के डीएम सविन बंसल ने हल्द्वानी रेलवे स्टेशन में ट्रेन से पहुंचने वाले यात्रियों ना उतारने के संबंध में मण्डलीय रेलवे प्रबन्धक इज्जतनगर बरेली व वरिष्ठ मण्डलीय वाणिज्यिक प्रबन्धक इज्जतनगर बरेली को पत्र लिखा था। जिस पर मण्डल रेलवे प्रबन्धक/परिचालन द्वारा इज्जतनगर मण्डल मे चलने वाली काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी के हल्द्वानी स्टेशन में वाणिज्यिक ठैहराव शुक्रवार से अस्थाई रूप से समाप्त कर दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि दो जून से इस ट्रेन का संचालन शुरू हुआ था। नैनीताल जिला और देहरादून दोनों ही जिलों में कोरोना वायरस के केस 300 के पार पहुंच गए हैं। इसे देखते हुए डीएम सविन बंसल ने हल्द्वानी स्टेशन में यात्रियों को उतरने पर रोक लगाने को लेकर रेलवे को पत्र लिखा था।

डीएम बंसल ने कहा कि काठगोदाम-देहरादून-काठगोदाम जनशताब्दी से अब यात्री हल्द्वानी स्टेशन पर नही उतरेंगे। उन्होने हल्द्वानी स्टेशन के यात्रियो से अपील की है कि वे काठगोदाम स्टेशन मे ही उतरेंगे ताकि कोविड-19 के समय में सामाजिक दूरी प्रोटोकाल व अन्य मानकों का परिपालन हो सके व कोविड 19 संक्रमण से बचा जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top