Uttarakhand News

जनता को मिलेगी राहत, हल्द्वानी में 48 रुपए किलो मिलेगा प्याज

Ad

हल्द्वानी: प्याज की बढ़ती कीमतों ने जनता के आंसू निकाल दिए हैं। मौजूद वक्त में प्याज के विषय पर सबसे ज्यादा बात होती है। लोगों की जुबां पर प्याज के दाम रहते हैं लेकिन हल्द्वानी के लोगों के लिए राहत भरी खबर है। शहर की राशन की दुकानों पर 48 रुपये प्रतिकिलो की दर से प्याज मिलेगा। बाजार में प्याज के दाम घट गए हैं और सरकार के पास कोई चारा नहीं है। यह नई कीमतें शनिवार से सभी दुकानों में लागू कर दी गई हैं।

आसमान छू रही प्याज की कीमत से जनता को राहत देने के मंडी समिति ने विभिन्न स्रोतों से प्याज का आयात शुरू किया था। नासिक से मंगाए प्याज को सार्वजनिक वितरण प्रणाली के जरिए 70रुपए प्रति किलो के हिसाब से बेचे गए थे। कुछ वक्त बाद इसी बीच प्याज के दाम काफी तेजी से गिरने लगे। इसे देखकर सस्ता गल्ला विक्रेता मंडी से प्याज उठाने से कतरा रहे थे।

उनकी समस्या के बारे में मंडी समिति और पूर्ति विभाग ने सरकार को अवगत कराया। इस पर फैसला लेते हुए सस्ता गल्ला दुकानों में बिक रहे प्याज की कीमत कम कर दी गई है। क्षेत्रीय खाद्य आपूर्ति अधिकारी गिरीश जोशी ने जानकारी दी कि नई दरों के बारे में सरकार के आदेश मिल चुके हैं। अब 48 रुपये की दर से सभी सस्ता गल्ला दुकानों में प्याज बिकेगा। एक कार्ड पर दो किलो प्याज की व्यवस्था लागू रहेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top