Nainital-Haldwani News

रिश्तेदार की मृत्यु के पास पर नैनीताल घूमने पहुंचे लोग,पुलिस ने सिखाया सबक

Ad

रिश्तेदार की मृत्यु के पास पर नैनीताल घूमने पहुंचे लोग,पुलिस ने सिखाया सबक

हल्द्वानीः कोरोना को हराने के लिए लॉकडाउन किया गया है। लेकिन कुछ लोग ऐसे हैं जो लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला नैनीताल से सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए। जहां रिश्तेदार की मौत के लिए बनाए पास पर पांच लोग नैनीताल घूमने पहुंच गए। लेकिन उनकी इस हरकत को पुलिस ने पकड़ लिया। और पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत चालानी कार्रवाई की है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस का कहना है कि हल्द्वानी में रिश्तेदार की मृत्यु की वजह बताकर पांच लोग मोतीनगर दिल्ली से नैनीताल घूमने पहुंच गए। एसएसआई मो. युनूस का कहना है कि दिल्ली के नंबर की कार को चैंकिग के दौरान पूछताछ के लिए रोका गया। पूछताछ में पता चला कि पांचो लोग किसी रिश्तेदार की मृत्यु के नाम पर पास बनाकर हल्द्वानी आए थे। इसके बाद ये लोग नैनीताल घूमने पहुंच गए। देश में लॉकडाउन इसलिए किया गया क्योंकि आप लोग कोरोना वायरस से बच सकें। लेकिन कुछ लोगों ऐसे जो लॉकडाउन के नियमों को मजाक में लेकर अपनी जिंदगी तो खतरे में डालते ही हैं साथ ही अपने परिवार की जान को भी जोखिम में डाल देते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top