Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था: लॉकडाउन में जरूरतमंदों की सेवा की, अब कोरोना मरीजों को बचाने का प्रयास

Ad

हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) ने लॉकडाउन के दौरान जरूरतमंदों की मदद की थी। लोगों के घर राशन पहुंचे, इसके लिए सोशल मीडिया पर मुहिम शुरू की गई थी। कई बार समूह आर्थिक रूप से कमजोर लोगों को इलाज के लिए मदद भी करता है। अपने इस काम के चलते शहर के लोगों के मुंह में ग्रुप का नाम सबसे पहले आता है। लॉकडाउन में मदद करने वाले हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) से जुड़े सदस्य कोरोना संक्रमित हो गए थे। पहले उन्होंने कोरोना वायरस को मात दी और अब वो लोगों को जीवन देने का प्रयास कर रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती कैलाश बिष्ट एवं किशन बिष्ट (कोरोना मरीज) के इलाज हेतु सोनू द्वारा रुद्रपुर से सुशीला तिवारी ब्लड बैंक आकर प्लाज़्मा डोनेशन किया गया। सोनू ने बताया था कि वो स्वयं कुछ दिन पूर्व कोरोना से ग्रस्त थे और अब पूरी तरह स्वस्थ हैं और जरूरत पड़ने पर किसी भी कोरोना मरीज हेतु प्लाज़्मा डोनेशन करने को भी तैयार हैं। जब उनसे कल उक्त विषय पर प्लाज़्मा डोनेशन हेतु संपर्क किया गया तो वो तुरंत प्लाज़्मा डोनेशन हेतु राजी हुए और शनिवार की शाम सुशीला तिवारी ब्लड बैंक पहुंंचकर प्लाज़्मा डोनेशन किया। दूसरी ओर हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था (सहायता समूह) के बैनर तले सुशीला तिवारी चिकित्सालय में भर्ती उमा साह (कोरोना मरीज) के इलाज हेतु समूह साथी पूरन रुवाली द्वारा आज प्रातः सुशीला तिवारी ब्लड बैंक हल्द्वानी में प्लाज्मा डोनेशन किया गया।

हल्द्वानी की सुशीला तिवारी अस्पताल में कई गंभीर मरीजों को हर समय प्लाज्मा की आवश्यकता होती है लिहाजा हल्द्वानी ऑनलाइन संस्था सहायता समूह की मुहिम के माध्यम से ऐसे लोग प्लाज्मा डोनेट करते हैं। इस महामारी से ग्रसित लोगों के जान बचाने के लिए प्लाज्मा डोनेशन कर सराहनीय कार्य किया गया। आप भी अगर कोरोना वायरस को हरा कर आए हैं तो आप भी और लोगों की जिंदगी बचा सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top