Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में शराब तस्कर गिरफ्तार,शर्ट पर लिखा था,‘आज दारू तेरा भाई दिलाएगा’

Ad

हल्द्वानी: लॉकडाउन के बीच शहर में अवैध शराब का कारोबार थमने का नाम नहीं ले रहा है। एक तरफ कोरोना वॉरियर्स की भूमिका निभा रही पुलिस को इस तरफ अपनी चौकसी बनाए रखनी पड़ रही है। हल्द्वानी में गुरुवार को पुलिस ने दो युवक को अवैध शराब के साथ पकड़ा। दोनों छोटे हाथी में सवार थे और रुद्रपुर से शराब खरीदकर लेकर आ रहे थे।

खबर के मुताबिक टीपीनगर चौकी पुलिस रामपुर रोड स्थित हरिपुर जमन सिंह तिराहा पर पुलिस बृहस्पतिवार शाम को चैकिंग कर रही थी। इसी दौरान उसे छोटा हाथी वाहन आते दिखा। शक होने पर चैकिंग की गई तो उसमें से 50 पाउच शराब बरामद हुए। पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों ने बताया कि वह टांडा जंगल में दिनेशपुर के एक तस्कर से शराब खरीदे थे। उन्हें शराब कम पैसों में मिलती थी जिसे वह हल्द्वानी में अधिक दाम पर बेचते थे।

यह वाक्य अवैध शराब पकड़े जाने के कारण नहीं बल्कि आरोपी के शर्ट के वजह से ज्यादा चर्चा में हैं। पकड़े गए एक शराब तस्कर की काली टी-शर्ट पर प्रिंट था कि ‘आज दारू तेरा भाई दिलाइएगा’। पकड़े गए आरोपियों की पहचान हरिपुर नायक कुसुमखेड़ा निवासी सूरज पाल और फार्म नंबर तीन डहरिया निवासी मोहन मौर्या के रूप में हुई है। चौकी प्रभारी राहुल राठी ने बताया कि दोनों के खिलाफ धारा 188,269,270 आपदा प्रबंधन अ धिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस ने छोटा हाथी को जब्त कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top