Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः पुलिस का नशे पर प्रहार, अवैध शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

Ad

हल्द्वानीः एक बार फिर पुलिस को एक बड़ी सफलता मिली है। ऊधमसिंह नगर जिले में पुलिस ने छापेमारी कर एक बड़े अवैध शराब बनाने वाली फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से 148 पेटी अंग्रेजी शराब और 550 खाली बोतलों को बरामद किया है।

बता दें कि पुलिस के एक मुखबिर ने पुलिस को अवैध शराब फैक्ट्री की जानकारी दी। सूचना मिलने पर पुलिस ने सितारगंज के ग्राम रसोइयापुर के एक फार्म हाउस में छापा मारा। और अवैध रूप से शराब बनाने की एक फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया। पुलिस के मौके से 148 पेटी अंग्रेजी शराब की खेप और 550 खाली बोतलों मिली। वहीं पुलिस ने मौके से अवैध शराब बनाने के सामान भी बरामद किए। पुलिस ने चंडीगढ़ के एक शराब तस्कर और दो शराब तस्करों को भी मौके से गिरफ्तार किया है।

ऊधमसिंह नगर एसएसपी बरिंदरजीत सिंह ने बताया कि अवतार सिंह नामक एक व्यक्ति के घर पर शराब बनाने का अवैध कारोबार चल रहा था। वही पुलिस मामले से जुड़े और आरोपियों कि तलाश में जुट गई है। नशे के खिलाफ राज्य पुलिस आए दिन अभियान चला रही है। नशे के सौदागरों को पकड़ने के लिए पुलिस जाल बिछाए हुए है।

यह भी पढ़ेंः न्यूजीलैंड की राजदूत बन अपने पहाड़ पहुंची बेटी तो हुआ भव्य स्वागत

यह भी पढ़ेंः मंगलवार को सड़क हादसों से सहमा उत्तराखण्ड, 7 लोगों की मौत

यह भी पढ़ेंः कमाल की गेंदबाजी, अपने पहले ही मैच में उत्तराखण्ड के मयंक ने सभी को छोड़ा पीछे

pic source-news18

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top