Nainital-Haldwani News

नशा,साइबर क्राइम और यातायात पर वेंडी स्कूल में पुलिस की पाठशाला

Ad

हल्द्वानी: गौलापार स्थित वेंडी पब्लिक स्कूल में पुलिस द्वारा पाठशाला लगाई गई। इस मौके पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष संजय जोशी मौजूद रहे। पुलिस की पाठशाला का मुख्य विषय था नाशा। नैनीताल जिला नशे के जाल में फंसा हुआ है। युवा लगातार नशे की ओर आकर्षित हो रहे है। नशे को जिले से दूर फेंकने के लिए नैनीताल पुलिस ने अभियान चलाया हुआ है, जिसके तहत रोजाना तस्कर और नशा करते हुए युवा पकड़े जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

जिले में नकारात्मक घटनाओं का कारण भी नशा ही बन रहा है। इस पाठशाला में पुलिस ने बच्चों को बताया कि नशा आपके भविष्य के लिए सबसे बड़ा खतरा है, जो उन्नति के रास्ते पर बाधा पैदा करता है। इसका सेवन करने वाला सेंस में नहीं रहता है और वो अपराध की दुनिया में उतर जाता है। नशा घर की शांति और आर्थिक रूप से भी परिवार को कमजोर करता है। इसके अलावा यातायात के नियमों का पालन और साइबर क्राइम के बारे में भी पुलिस ने बच्चों को जानकारी दी। सोशल मीडिया से हर बच्चा जुड़ा है और कई बार उससे पैसा कमाने के जल्दीबाजी में वो साइबर क्राइम रे रास्ते पर चलने लगता है। इसके अलावा पुलिस टीम ने बच्चों का बताया कि इंटरनेट का इस्तेमाल जानकारी के लिए ही करना चाहिए।

manager vendy school with sp city

वेंडी स्कूल के प्रबंधक विकल बवाड़ी ने एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और थानाध्यक्ष संजय जोशी स्मृति चिन्ह प्रदान किया। उन्होंने कहा कि इस तरह की पाठशाला का होना काफी जरूरी है। बच्चों को पता होना चाहिए कि उनके भविष्य के लिए किया सही है किया गलत…

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top