Nainital-Haldwani News

लूट का खुलासा करने के लिए नैनीताल पुलिस ने खंगाड़े 160 CCTV, तीन गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी: 19 मार्च को सुभाष नगर बैरियर के पास बर्मा कॉलोनी के कच्चे रास्ते पर हल्दुचौड़ जग्गी के प्रकाश चंद्र जोशी के साथ हुई लूट का खुलासा लालकुआं कोतवाली पुलिस ने शनिवार को किया है। इस मामले में 3 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों आरोपी किच्छा के फूल भट्टा क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई बाइक, एटीएम, आधार कार्ड भी बरामद कर लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि 19 मार्च की शाम 10:15 बजे हल्दुचौड़ जग्गी निवासी प्रकाश चंद्र जोशी को अज्ञात लोगों ने लूट कर उनकी बाइक और एटीएम पैन कार्ड सहित नगदी लूट लिए। पुलिस की जांच टीम ने लालकुआं से किच्छा तक 160 सीसी टीवी कैमरे खंगाले, जिससे आरोपियों की पहचान करते हुए किच्छा के बरा के पास से तीनों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी आकाशदीप, गुरविंदर सिंह और रोहित कुमार 20 से 25 वर्ष की उम्र के हैं और तीनों के खिलाफ धारा धारा 392/323/ 395/ 34/ 412 के तहत मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा जा रहा है

अभियुक्तगणों का नाम पता :-
1- आकाश दीप पुत्र स्व0 मलकीत सिंह निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला उ0सि0नगर उम्र 25 वर्ष ।
2- गुरविन्दर सिंह पुत्र बलविन्दर सिंह निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला उ0सि0नगर उम्र 20 वर्ष ।
3- रोहित कुमार पुत्र रूप लाल निवासी ग्राम बरा थाना पुलभट्टा जिला उ0सि0नगर उम्र 25 वर्ष ।
बरामदगी का विवरण:-
1- वादी से लूटी गयी मो0सा0 बजाज डिस्कवर
2- वादी का ए0टी0एम0 कार्डए आधार कार्ड ए पैन कार्ड व 270/-रूपये
ADVERTISEMENTS Ad
To Top