Nainital-Haldwani News

गर्व की बात,प्रियांशी पाठक रोटरी क्लब हल्द्वानी की पहली युवा महिला सदस्य बनी

Ad

गर्व की बात,प्रियांशी पाठक रोटरी क्लब हल्द्वानी की पहली युवा महिला सदस्य बनी

हल्द्वानीः बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। ऐसा ही कुछ कर दिखाया है प्रियांशी पाठक ने। प्रियांशी पाठक रोटरी क्लब हल्द्वानी की पहली युवा महिला सदस्य बन गई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रियांशी ने इसी साल एमीटी यूनिवर्सिटी से एचआर में एमबीए में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। ग्रेजुएशन डिग्री मीडिया एंड मास कम्यूनिकेशन (गोल्ड मेडल) की उपाधि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त कर सामाजिक कार्यों को नज़दीक से देखा और महसूस किया। प्रियांशी अपने पिता रो. श्रीष पाठक तथा रोटरी सदस्यों से व रोटरी के कार्यो से हमेशा से ही प्रेरित रही है। उन्होने बचपन से रोटरी को महसूस किया है।

प्रियांशी रोटरी के द्वारा चलाये जा रहे साऊथ ऐशिया लिट्रेसी मिशन का हिस्सा बनना चाहती है। वह रोटरी के माध्यम से शिक्षा में लिंग भेद को समाप्त करना चाहती है तथा प्रौण शिक्षा को भी बढ़ावा देना चाहती है। प्रियांशी ने रोटरी इंटरनेशनल द्वारा किये जा रहे सामाजिक कार्यो से जुड़ कर रोटरी को नई बुलंदियों तक पहुँचाने का एक संकल्प लिया है। प्रियांशी ने रोटरी में युवाओं की भागीदारी को भी बढ़ाने के लिए अपील की है। रोटरी क्लब अध्यक्ष रमेश शर्मा, सचिव विनोद गड़कोटी, मनोज शाह, अनिल जोशी, डॉ. प्रवीन्द्र रौतेला, अशोक मित्तल, बीके शर्मा, दिनेश शुक्ला ने प्रियांशी को बधांई दी और पूर्ण सहयोग के लिए आश्वस्त किया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top