Nainital-Haldwani News

बधाई दीजिए… हल्द्वानी निवासी पत्रकार राहुल दरम्वाल बने प्रेस क्लब के सचिव

Ad

हल्द्वानी: प्रेस क्लब में पत्रकार राहुल दरम्वाल को अहम जिम्मेदारी मिली है। उन्हें क्लब का सचिव बनाया गया है। यह जिम्मेदारी राहुल को सर्वसम्मति से सचिव चुना गया। प्रेस क्लब अध्यक्ष संजय तलवार और महामंत्री मनोज कुमार पांडे के द्वारा बताया गया कि लगातार पत्रकार और समाज हित के लिए राहुल लगातार योगदान दे रहे हैं। युवाओं को आगे आकर मौका देने के लिए युवा पत्रकार जोकि इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में कार्यरत हैं, उन्हें सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है ताकि युवा पत्रकारों की आवाज को वह बुलंद कर सके।

ADVERTISEMENTS Ad

पत्रकारिता के जरिए समाज हित और पत्रकार हितों के लिए कार्य कर सकें। वही इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के सभी पत्रकार साथियों ने राहुल को इस जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। इसके साथ ही राहुल दरम्वाल ने प्रेस क्लब के सभी सम्मानित वरिष्ठ साथियों धन्यवाद किया और पत्रकार हितों में लगातार कार्य करने का संकल्प लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top