Nainital-Haldwani News

दरिंदगी से फिर सहमा हल्द्वानी , 6 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म

Ad

हल्द्वानी: शहर में एक बार फिर इंसानियत को शर्मसार होना पड़ा है। कक्षा दो में पढ़ने वाली बच्ची के साथ रेप का मामला सामने आया है जिसने पूरे शहर को हिला दिया है। मामला बनभूलपुरा थाना क्षेत्र का है। खबर के मुताबिक आरोपी बच्ची का पडोसी है। आरोपी ने इस कुकर्म को पास में बन रहे निर्माणधीन मकान में ले जाकर अंजाम दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

पीड़ित बच्ची के पिता ने मंगलवार शाम मामले की शिकायत बनभूलपुरा पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर रही है। बच्ची के पिता ने पुलिस को बताया कि सुबह पीडित स्कूल जाने से इंकार कर रही थी। मां ने उससे कारण पूछा तो उसने सारी सच्चाई सामने रखी। घटना चार दिन पहले की बताई जा रही है।

पीडित बच्ची ने बताया कि पड़ोस में रहने वाला युवक दूसरे मोहल्ले में बन रहे अपने मकान में ले जाकर उसके साथ अश्लील हरकतें करता था। कुछ दिन पहले बारिश का फायदा उठाते हुए उसने उसे बीच रास्ते में पकड़ लिया और फिर उसी मकान में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। उसने किसी को इस बारे में बताने पर बच्ची को जान से मारने की धमकी दी। बच्ची के पिता की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।

मामले के सामने आने के बाद पुलिस जांच में जुट गई है। एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव और सीेओ हल्द्वानी दिनेश चंद्र ढौंढियाल बनभूलपुरा थाने में पहुंच गए हैं। इस घटनाक्रम की बच्ची से पूछताछ जारी है। वहीं आरोपी को पुलिस खोज रही है। बताया जा रहा है कि आरोपी पास में दुकान चलाता है।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top