Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:कोरोना के चलते 8 साल बाद लौटे घर, परिजनों की खुशी का ठिकाना नहीं रहा

Ad

हल्द्वानी: लॉकडाउन के चलते लाखों लोग उत्तराखंड पहुंचे हैं। कई तो वर्षों बाद अपने घर लौटे हैं। कोरोना वायरस के फैलने के डर से लोगों ने अपने घरों की ओर जाना बेहतर समझा। सरकार ने भी लोगों को राज्य वापस लाने के लिए ट्रेन और बसें चलाई। सरकारी आंकड़ों पर गौर करें तो करीब 1 लाख 40 हजार प्रवासियों को राज्य वापस लाया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

इसी क्रम में एक परिवार 8 साल बाद हल्द्वानी के गौलापार लौटा है। उदयपुर गांव निवासी भवान सिंह कुलौरा मुंबई में अपना व्यवसाय करते थे। इसी वजह से घर आना काफी कम होता था। वह अपने परिवार के साथ मुंबई में रहते थे। इस बार कोरोना महामारी के फैलने के बाद लॉकडाउन लागू हुआ। उसके बाद उनका काम भी बंद हो गया तो उनके पास घर लौटने के अलावा कोई चारा नहीं था। उन्होंने शुक्रवार को ही अपनी क्वारंटाइन अवधि को पूरा किया है। भवान सिंह के कई सालों बाद घर लौटने पर परिवार वाले काफी खुश हैं।

इससे पहले भी पहाड़ से कई खबरे सामने आई हैं जहां लोग 10-20 साल बाद अपने घर लौटे हैं। पहाड़ लौट रहे लोगों को पहाड़ में रोकने के लिए सरकार प्लान बना रही है। सरकार युवाओं को स्वरोजगार के लिए प्रेरित कर रही है। इसके लिए मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना लॉच की गई है। योजना का लाभ लेने के लिए कोई भी इसकी आधिकारिक वेबसाइट में जाकर अप्लाई कर सकता है। अपना काम शुरू करने के लिए सरकार द्वारा आर्थिक मदद भी दी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top