Nainital-Haldwani News

6 जुलाई से हल्द्वानी आरटीओ में शुरू होगा कामगाज, पूरी जानकारी पढ़ें

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस महामारी के चलते लागू हुए लॉकडाउन के बाद से कई सरकारी दफ्तर बंद थे। इनमें आरटीओ भी शामिल है। 6 जुलाई से हल्द्वानी आरटीओ अपनी सेवा देने लगेगा, जो लोगों के लिए राहत है। सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए एक दिन में केवल 80 लोगों को ही ऑफिस में आने की अनुमति होगी। इसके अलावा ऑफिस आने वालो की थर्मल स्क्रनिंग भी होगी और सैनिटाइजेशन की पूरी व्यवस्था की जाएगी। ऑफिस पहुंचने वालों के लिए मास्क पहनना अनिवार्य है। अभी स्थायी लाइसेंस बनाना, लाइसेंस का नवीनीकरण और वाहन से जुड़े कार्य होंगी। लर्निंग लाइसेंस का काम शुरू नहीं होगा। बता दें कि कोविड-19 के चलते आरटीओ कार्यालय में करीब तीने महीने से कामकाज करीब बंद है। इस अवधि में केवल नए वाहनों के पंजीकरण और चालान प्रक्रिया से जुड़े कार्य हुए।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में एआरटीओ (प्रशासन) संदीप वर्मा ने बताया कि स्थायी लाइसेंस बनने के बाद उसे आवेदक के यहां डाक से भेजा जाएगा। साथ ही वाहन से जुड़े कार्य मसलन एनओसी, वाहन का ट्रांसफर, लोन कटना आदि कार्य भी होंगे। नये वाहनों का पंजीकरण, चालान से जुड़े कार्य पहले की तरह ही होंगे। नियम का पालन किया जाएगा और केवल 80 लोगों की ही कार्यलय में एंट्री होगी। एक दिन में 25 स्थायी और 25 लाइसेंस नवीनीकरण और 30 लोगों वाहन से जुड़े कार्य होंगे। वहीं चालान से जुड़े कार्य करने वालों की संख्या को लेकर कोई प्रतिबंध नहीं है। ऑनलाइन सरेंडर वाहनों के प्रपत्र कार्यालय में जमा करने होंगे। लाइसेंस बनाने के लिए आवेदक को डिजिटल हस्ताक्षर करने होते हैं, ऐसे में लाइसेंस अनुभाग में सैनिटाइजर की व्यवस्था की गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top