Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः स्कूल और यात्री बस की जोरदार टक्कर, 12 घायल

Ad

हल्द्वानीः रामनगर-हल्द्वानी मार्ग पर बेलगड़ के पास आज सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां स्कूल बस और यात्री बस की जबरदस्त भिड़ंत हो गई। रामनगर से हल्द्वानी जा रही यात्री बस में लगभग 40 लोग सवार थे। हादसे में महिला कॉन्स्टेबल सहित लगभग एक दर्जन लोग घायल हुए हैं।

हादसे में घायल यात्रियों को एम्बुलेंस की मदद से संयुक्त चिकित्सालय इलाज के लिए ले लाया गया। जहां सभी घायलों का इलाज किया गया। बताया जा रहा है कि स्कूल बस चालक की गलती से यह सड़क हादसा हुआ है। गनीमत यह रही कि स्कूल बस में बच्चे सवार नहीं थे। यह बस हिलवुड एकेडमी गेबुआ स्कूल की है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top