Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी कोतवाली के बाहर सोशल डिस्टन्सिंग की उड़ी धज्जियां- वीडियो, कौन जिम्मेदार

Ad

प्रशासन और पुलिस के बीच आपसी तालमेल नही बन पाने की वजह से हल्द्वानी कोतवाली के बाहर लॉकडाउन के नियमों की धज्जियां उड़ गई। हल्द्वानी में सैड़कों की संख्या में बिहार के रहने वाले मजदूरों को जैसा ही पास बनाए जाने के बारे में पता चला तो कोतवाली के सामने पहुंच गए । कुछ देर बाद उन्हें कोई व्यवस्था नहीं मिली तो उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। इस दौरान सामाजिक दूरी के नियमों का उल्लंघन हुआ। मजदूरों ने प्रशासन और पुलिस पर गुमराह करने का आरोप लगाया। उनका कहना था कि हमें बस दौड़ाया जा रहा है और कोई भी पूर्ण जानकारी नहीं दे रहे हैं। कोई एसडीएम ऑफिस जाने को बोल रहा है तो कोई कही…. हम लोग पहले ही परेशान हैं।

बता दें कि राज्य में फंसे लोगों को बाहर निकालने का काम शुरू हो गया है। कुमाऊं मंडल में फंसे यूपी के मजदूरों को नैनीताल और अल्मोड़ा जिले से घर के लिए रवाना किया गया था। घर जाने की खुशी मजदूरों के चहरे पर साफ देखी जा रही थी लेकिन प्रशासन और पुलिस की लापरवाही के वजह से मजदूरों को परेशानी का सामना करना पड़ा। इस वाक्ये का वीडियो भी सामने आया जो ऊपर दिया गया है।

https://dsclservices.org.in/movement-outside-uttarakhand.php

बता दें कि उत्तराखंड में फंसे दूसरे राज्यों के लोगों को घर पहुंचाने के लिए सरकार ने एक लिंक जारी करना है। उस लिंक में प्रवासियों को पंजीकरण करना होगा। यह अनिवार्य है, नहीं तो किसी को भी जिले से बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिल पाएगी। शनिवार को करीब 150 ज्यादा मजदूरों

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top