Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी में एसओजी ने चैकिंग के दौरान पकड़े एक करोड़ 40 लाख रुपए, दो गिरफ्तार

Ad

हल्द्वानी में एसओजी ने चैकिंग के दौरान पकड़े एक करोड़ 40 लाख रुपए, दो गिरफ्तार

लॉकडाउन-3 के बीच नैनीताल एसओजी को बड़ी कामयाबी मिली है। चैकिंग के दौरान एसओजी ने कार में नगदी पकड़ी है। इस कार में दो युवक सवार थे। एक युवक दिल्ली और दूसरा युवक राजस्थान का निवासी था। पुलिस ने इनोवा कार में से एक करोड़ चालीस लाख रुपए बरामद किए हैं। पुलिस ने कार में सवार दोनों लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। इस गाड़ी में रकम मिली है उसमें उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद का पास चिपकाया हुआ था। सूचना मुताबिक इन रुपयों को हल्द्वानी से दिल्ली लेके जाया जा रहा था

ADVERTISEMENTS Ad

खबर के मुताबिक एसओजी इंचार्ज अबुल कलाम के नेतृत्व में एसओजी मंडी के पास चैकिंग कर रही थी और उसी दौरान इस कार को पुलिस ने पकड़ा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। बता दें कि लॉकडाउन के चलते पुलिस प्रशासन ने सख्ती बढ़ाई हुई है। संदेह होने पर हर गाड़ी को रोका जा रहा है। इसी का नतीजा रहा है कि एसओजी नैनीताल को बड़ी कामयाबी मिली है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top