Nainital-Haldwani News

हल्द्वानीः हॉस्टल से छात्र लापता, मचा हड़कंप, पुलिस तलाश में जुटी

Ad

हल्द्वानीः शहर में तब सनसनी फैल गई। जब दुर्गा सिटी सेंटर स्थित हॉस्टल से चार दिन पहले छात्र लापता हो गया। कोतवाली पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है। पुलिस की जांच से पता चला है कि छात्र शहर में कही मौजूद है।

बता दें कि खटीमा निवासी फौजी खड़क चंद का पुत्र अमन चंद (18) दुर्गा सिटी सेंटर स्थित हॉस्टल में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वो बीयरशिवा स्कूल में 12 वीं का छात्र है। 20 जनवरी को वह किसी को बिन बताए गायब हो गया। कॉल डिटेल खंगालने से पता चला है कि उसने 19 जनवरी को अपने माता-पिता से बातचीत की थी। पुलिस ने अमन के दोस्तों और स्कूल के अध्यापकों से पूछताछ की।

भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी को अध्यापकों ने बताया कि वह दो महिने से स्कूल नहीं आ रहा था। प्रेक्टिकल परीक्षा की तैयारी करने के लिए अध्यापक ने एक अन्य छात्र को उसके पास कापी के साथ भेजा था। उसने अध्यापक को बताया कि वह सुबह स्कूल आ रहा है लेकिन नहीं आया। सीसीटीवी फुटेज से पता चला कि वह दुर्गा सिटी सेंटर से समीप मॉल के पीछे से निकला है। छात्र 11 बजकर दो मिनट पर रोडवेज गया था। शहर से जाते समय उसने अपना कॉल मां के नंबर पर डायवर्ट कर दिया था। पुलिस को अन्य सूत्रों से पता चला कि अमन अपने मूल घर पिथौरागढ़ की तरफ गया था। इसके बाद शहर में वापस लौट गया है। पुलिस ने छात्र के मोबाइल का कॉल डिटेल मंगा लिया है। थाना प्रभारी संजय कुमार का कहना है कि छात्र को बरामद करने के लिए पुलिस टीमें लगाई गई हैं।

ps- amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top