Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:फेसबुक पर प्रेमिका के लिए डाला पोस्ट और हो गया लापता, छात्र नेता का नंबर भी है ऑफ

Ad

हल्द्वानी: अपनी प्रेमिका को लेकर एक छात्र नेता ने फेसबुक पर पोस्ट डाला। वह प्रेम जिंदगी को लेकर दुखी नजर आ रहा था। उसने पोस्ट में अपने माता-पिता को सॉरी भी लिखा है। वहीं प्रेमिका को खुश रखने की दुआ भी मांगी है लेकिन वह घर से लापता हो गया है। यह मामला है हल्दूचौड़ क्षेत्र का… युवक छात्र नेता है और पोस्ट डालने के बाद से लापता बताया जा रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

वह लाल बहादुर शास्त्री महाविद्यालय में पढ़ता है। शनिवार दोपहर उसने अपने फेसबुक अकाउंट में अपनी प्रेमिका के लिए एक मार्मिक पोस्ट लिखा। इसके बाद वह घर से कही चला गया। परिजनों को इस बारे में पता चला तो उन्होंने उसकी खोज शुरू कर दी। युवक का मोबाइल नंबर स्विच ऑफ आ रहा है और उसकी अंतिम लोकेशन ज्योलीकोट आई है। परिजन युवक को खोजने के लिए सोशल मीडिया का भी सहारा ले रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top