Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी गौलापार: छठवीं कक्षा की छात्रा के साथ ट्यूशन टीचर के पति ने किया दुष्कर्म

Ad

हल्द्वानी: राज्य में अपराधिक घटनाएं कम होने का नाम नहीं ले रही है। नैनीताल जिले के गौलापार में एक छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी कोई और नहीं बल्कि छात्रा का ट्यूशन टीचर का पति है। खबर की मानें तो जिस वक्त ये घटना हुई जब शिक्षिका मायके गई थी। छात्रा छठी कक्षा में पढ़ती है। काठगोदाम पुलिस ने पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया और न्यायिक हिरासत में लेकर जेल भेज दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने छात्रा का मेडिकल भी कराया है। पुलिस ने धारा 376 और पॉक्सो एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आरोपी को घर से गिरफ्तार कर लिया। विवेचक कुमकुम धानिक ने आरोपी को अदालत के समक्ष पेश किया। पुलिस अभी धारा 164 के तहत उसके कलमबंद बयान अदालत के समक्ष दर्ज कराएगी।

मामले की जानकारी पुलिस ने दी। छात्रा 18 सितंबर की शाम शिक्षिका के घर ट्यूशन के लिए गई थी। शिक्षिका मायके गई थी और उसका पति घर पर अकेला था। शिक्षिका के पति ने छात्रा को बहला फुसलाकर रोकने बाद उससे दुष्कर्म किया। किसी तरह चंगुल से छूटने के बाद छात्रा ने घर पहुंचकर और पूरी घटना की जानकारी मां को दी। 19 सितंबर को  छात्रा के भाई ने काठगोदाम थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत को आरोपी मोहित के खिलाफ शिकायत दी। इस तहर की घटनाएं अभिभावकों के मन में डर पैदा करती हैं।

क्या हमारे समाज से भरोसा नाम का शब्द मिट चुका है या फिर अब उस समाज में जी रहे हैं, जहां बेटियों को केवल पढ़ाने और बढ़ाने की बात होती, असल में कुछ और ही है …..

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top