Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः घर के बाहर खेल रहा मासूम लापता, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात

Ad

हल्द्वानीः रुद्रपुर से एक ऐसा मामला सामने आया है जिसने सभी के होश उड़ा दिए हैं। रुद्रपुर में ट्रांजिट कैम्प में अपने घर के बाहर खेल रहा मासूम अचानक गायब हो गया। इस मामले में परिवारवालों ने अपहरण की आशंका जताते हुए पुलिस से शिकायत की है। पुलिस बच्चे की तलाश में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि ट्रांजिट कैम्प आजाद नगर निवासी राकेश सिडकुल की कंपनी में काम करते हैं। रविवार रात आठ बजे के बीच राकेश का तीन साल का बेटा शिवा घर के बाहर खेल रहा था। काफी देर बाद जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिवारवाले उसे देखने बाहर आए। लेकिन शिवा नहीं मिला। इसके बाद परिवारवालेे काफी ज्यादा डर गए। और उन्होने शिवा की तलाश शुरू कर दी। काफी देर तक खोजबीन करने पर भी शिवा का कुछ पता नही चल सका तो परिवारवालों ने पुलिस को सूचना दे दी।

सूचना मिलते ही पुलिस ने शिवा की तलाश शुरू कर दी। वहीं पुलिस ने पास के सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इसमें दो लोग बच्चे को ले जाते हुए दिखाई दिए। मामले में दो लोगों से पूछताछ की जा रही है। अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही बच्चे को ढूंढ लिया जाएगा।

photo source-amar ujala

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top