Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की ट्रैवल कंपनी ने यात्रियों की सुरक्षा के लिए उठाया ये कदम, शेयर करें

Ad

हल्द्वानी: कोरोना वायरस ने उत्तराखंड में भी अपने पैर पसार लिए हैं। यहां से कुछ मामले सामने आए हैं। सबसे ज्यादा असर उत्तराखंड के पर्यटन पर आर्थिक रूप से पड़ रहा है। कई विदेशी सैलानियों को यही रोका गया है। वहीं बाहर के राज्यों व विदेशी सैलानियों की उत्तराखंड में एंट्री बंद कर दी गई है। इस क्रम में हल्द्वानी की पवित्र देवभूमि टूर एंड ट्रैवल कंपनी ने सुरक्षा को देखते हुए बड़ा कदम उठाया है। कंपनी ने बुकिंग सेवा पर रोक लगा दी है। कंपनी की ओर से कहा गया है कि किसी भी सैलानी को बुकिंग नहीं दी जाएगी, भले ही वो उत्तराखंड का हो या फिर अन्य राज्य का। इसके अलावा कंपनी की ओर से एक हेल्प लाइन नंबर 8279950460 जारी किया गया है जिसमें सैलानियों को महत्वपूर्ण जानकारी मिल सकती है।

प्रबंधक ने कहा कि इस महामारी से हम सभी को साथ में लड़ना है। पैसे तो बाद में भी कमाए जा सकते हैं लेकिन जिंदगी केवल एक बार मिलती है। किसी भी सैलानी को बुकिंग को लेकर परेशानी होती है तो ऊपर दिए नंबर पर वह कॉल कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि कंपनी ने ऑनलाइन बुकिंग भी बंद कर दी है। पर्यटकों से अपील की है कि मौजूदा हालात को देखते हुए वे अगले कुछ सप्ताह तक उत्तराखंड में आने का प्लान स्थगित करें।

आपकों जानकारी दे दें कि कोरोना संक्रमण के चलते उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद ने देसी और विदेशी पर्यटकों की सहायता के लिए गढ़ी कैंट स्थित पर्यटन मुख्यालय में एक कंट्रोल रूम स्थापित किया है। इस केंद्र में दूरभाष नंबर – 0135 2559898 पर संपर्क किया जा सकता है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top